रोहतक में पूर्व फौजी ने पहले महिला को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट

रोहतक में पूर्व फौजी ने पहले महिला को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट
X
फौजी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर अवस्था में पीजीआई भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

रोहतक। दिल्ली रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। एक पूर्व फौजी ने महिला को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फौजी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर अवस्था में पीजीआई भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

मामले के अनुसार, आईएमटी पुलिस को सुबह एक महिला नरेश ने फोन पर सूचना दी कि उसे 2 गोली मार दी गई है जबकि कुलदीप को भी गोली मारी गई है। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला गंभीर अवस्था में घर पर मिली। महिला को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया।

आईएमटी थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि किस ने किस को गोली मारी है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका लग रही है कि कुलदीप ने ही महिला को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या की है।

Tags

Next Story