कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी की परीक्षाएं 13 जुलाई से, जानें परीक्षा ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्नातक/ स्नातकोत्तर की सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षाएं 13 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए वो विद्यार्थी भी योग्य हैं जिनकी कोविड-19 के कारण अप्रैल/मई 2020, नवम्बर/दिसम्बर 2020 सत्र में परीक्षाएं हो नहीं सकी थी। इनमें अतिरिक्त/ पेपर/अंक सुधार के छात्र भी सम्मिलित हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षाओं सम्बंधी अधिक जानकारी व डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कोरोना के चलते 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू के बाद लाॅकडाउन लगा दिया था। इसके साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने आदेशानुसार कुवि की गतिविधियों को बंद कर दिया था। अप्रैल व मई 2020 में होने वाली स्नातक और स्नातककोत्तर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी थी। कुवि ने इसके बाद की परीक्षाएं ऑनलाइन शुरू की थी। पिछले दिनों कोरोना की दूसरी लहर में कुवि ने फिर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था और किसी तरह की गतिविधियां बंद कर दी थी। विद्यार्थियों की आनलाइन कक्षाएं ली जाने लगी थी। अब कुवि फिर से खुल गई है। हालांकि फिलहाल रिसर्च से संबंधित काम ही किए जा रहे हैं। हालात सामान्य रही तो नए सत्र में दाखिलों के बाद कक्षाएं शुरू हो सकती है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने फिलहाल परीक्षा के मोड का फैसला नहीं लिया है। छात्र संगठन ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS