शराब ठेकेदार से 20 हजार की रिश्वत लेता एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
पंचकूला से आई विजिलेंस की टीम ने जगाधरी डीईटीसी आफिस में रेड कर एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रसूलपुर जोन के शराब ठेकेदार नरेंद्र ने शिकायत विजिलेंस को दी थी। जिस पर विजिलेंस ने वीरवार को ही केस दर्ज कर रेड की और वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्पेक्टर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं टीम उससे पूछताछ में लगी है कि वह किस के नाम पर पैसे लेता था। शिकायतकर्ता नरेंद्र ने बताया कि उसने रसूलपुर जोन में शराब ठेके लिए हुए हैं। वहां पर उसकी दो दुकानें हैं। 12 जून से नया टेंडर शुरू होना है। दोनों दुकानें उसी पर हैं। एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र 20 हजार रुपए हर माह देने की मांग कर रहा था। लेकिन वह पैसे देना नहीं चाहता था। उसने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी थी। जिस पर टीम ने वीरवार को रेड कर उसे पकड़ लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर मनदीप कुमार ने बताया कि 20 हजार रिश्वत लेते एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS