हरियाणा के जिन जिलों में गैस पाइप लाइन नहीं पहुंची, उनको दी गई यह छूट

हरियाणा के जिन जिलों में गैस पाइप लाइन नहीं पहुंची, उनको दी गई यह छूट
X
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यावरण से संबंधित हरियाणा राज्य के विभिन्न विषयों के संदर्भ में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ बैठक की।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिला क्षेत्रों, जहां अभी तक सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी की पाईप आपूर्ति पाईप लाईन की पहुंची नहीं है, वहां केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किए जाने में अभी छूट प्रदान की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यावरण से संबंधित हरियाणा राज्य के विभिन्न विषयों के संदर्भ में शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ उनके निवास स्थान पर बैठक की।

बैठक के उपरांत सीएम मनोहर लाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब औद्योगिक में सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी का उपयोग किया जाएगा। अब कोयला व अन्य परंपरागत उर्जा स्त्रोतों का उपयोग नही किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिला क्षेत्रों में अभी तक सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी आपूर्ति पाईप लाइन नहीं पहुंच सकी है। इन जिला क्षेत्रों को अभी छूट प्रदान कर दी गई है। हालांकि कंपनियों के पाईप लाईन के कार्य भी प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के यमुनानगर जिला में काफी लंबे समय से स्थापित 15 फारमल्डीहाइड औद्योगिक इकाईयों को पर्यावरणीय अनापत्ति भी शीघ्र प्रदान कर दी जाएंगी ताकि वे औद्योगिक इकाईयां नर्बिाध रूप से चलती रहें।

Tags

Next Story