जजपा ने संगठन में किया विस्तार, 13 पदाधिकारी किए नियुक्त

जजपा ने संगठन में किया विस्तार, 13 पदाधिकारी किए नियुक्त
X
पार्टी द्वारा किसान प्रकोष्ठ में कुरुक्षेत्र निवासी सूबे सिंह त्यौड़ी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, पलवल निवासी सुखराम डागर को प्रदेश प्रधान महासचिव, जींद निवासी बलविंदर सिंह बाजवा को प्रदेश महासचिव और सुरेश कुमार को हांसी का हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 13 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

पार्टी द्वारा किसान प्रकोष्ठ में कुरुक्षेत्र निवासी सूबे सिंह त्यौड़ी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, पलवल निवासी सुखराम डागर को प्रदेश प्रधान महासचिव, जींद निवासी बलविंदर सिंह बाजवा को प्रदेश महासचिव और सुरेश कुमार को हांसी का हलका अध्यक्ष बनाया गया है। जेजेपी यूएलबी प्रकोष्ठ में मनोनीत पार्षद प्रदीप डागर को सोनीपत जिले का जिला अध्यक्ष बनाया है। मेडिकल सेल में लज्जा राम को पंचकुला का जिला प्रधान बनाया है।

जेजेपी द्वारा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कुरुक्षेत्र निवासी रिटायर्ड डीएसपी सुरद्रिं पाल को प्रदेश महासचिव, प्रहलाद को पलवल का जिलाध्यक्ष और डॉ. राममेहर राठी को सोनीपत जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीसी सेल में पानीपत ग्रामीण हलके के महाबीर चंदौली और समालखा हलके राजबीर प्रजापत हलका प्रधान होंगे। वहीं जेजेपी की जनरल बॉडी में समालखा में बिजेन्द्र सिंह सहरावत को ग्रामीण हलका अध्यक्ष और सुभाष चंद्र धीमान को शहरी हलका अध्यक्ष बनाया हैं।

Tags

Next Story