जजपा के संगठन में विस्तार, दिग्विजय चौटाला को मिला यह पद

जजपा के संगठन में विस्तार, दिग्विजय चौटाला को मिला यह पद
X
जननायक जनता पार्टी मेंं विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियों में पांच पूर्व विधायकों सहित 26 कद्दावर नेताओं को संगठन में ओहदे मिले हैं।

हरियाणा मंत्रीमंडल में जजपा विधायक को स्थान देने की चर्चाओं के बीच संगठन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियों में पांच पूर्व विधायकों सहित 26 कद्दावर नेताओं को संगठन में ओहदे मिले हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला को प्रदेश प्रधान महासचिव और सरदार कुलदीप सिंह मुलतानी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व विधायक रमेश खटक, जगरूप सिंह, छन्नो देवी, बलिंदर सिंह लंडा, नफे सिंह मान, रणदीप कौल, राव अभिमन्यु, कैप्टन छाजूराम को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक रामबीर सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, पूर्व विधायक राम कुमार कटवाल, कुसुम शेरवाल, हरज्ञान मोखरा, राव रमेश पालड़ी, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज और शकुंतला परमार को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। रणधीर सिंह को प्रदेश कार्यालय सचिव, देवेंद्र कादियान को प्रदेश संगठन सचिव, अरविंद भारद्वाज को प्रदेश प्रवक्ता, अभय सिंह मौर्या को पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, सतबीर लाकड़ा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, दीपकमल सहारण को चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर और कैलाश पालड़ी को सह प्रदेश प्रचार सचिव बनाया गया है।

Tags

Next Story