स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : 138 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बैड का 7 मंजिला अस्पताल

- 24 महीने में बनकर होगा तैयार, प्रदेश का होगा पहला सात मंजिला सरकारी अस्पताल
- तीन दशक पुरानी मांग धरातल पर आई, लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Fatehabad : बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने में टोहाना का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा। टोहाना शहर में 138 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 बेड के सात मंजिला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भवन के भूमि पूजन किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में बैसमेंट सहित सात फ्लोर होंगे। पार्किंग की सुविधा भी होगी। महिला और पुरुष के अलग-अलग वार्ड सहित नवजात बच्चों के लिए नर्सरी, आधुनिक लैब और विभिन्न विभागों की ओपीडी सुविधा नागरिकों को मिलेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार की लगभग तीन दशकों पुरानी मांग धरातल पर आई है। इस अस्पताल के बनने से टोहाना के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। जल्द ही टोहाना के रसूलपुर में 1100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। ये दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने पर टोहाना का नाम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज होगा। मेडिकल कॉलेज में दूरदराज के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आएंगे, वहीं जिला के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
टोहाना में हुई विकास की राजनीतिक शुरूआत
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली राजनीति को समाज सेवा का माध्यम मानते है। टोहाना के लोगों ने जिस विश्वास और उम्मीद से उन्हें विधानसभा में चुनकर भेजा, वे उस विश्वास को कायम रखते हुए नागरिकों की सेवा कर रहे हैं। झूठ, लूट और बदला लेने की राजनीति का अंत करके उन्होंने विकास के पथ पर आगे कैसे बढ़े, उस पर काम शुरू किया। इस काम में टोहाना के नागरिकों ने भी उनका साथ दिया।
क्षेत्र के अधूरे पड़े विकास कार्यों में लाएंगे तेजी
क्षेत्र में जो विकास कार्य मंज़ूर हो चुके है और अभी शुरू नहीं किए गए है, उन सभी को आगामी दो माह में शुरू करवा दिया जाएगा। 148 बी सुरेवाला से टोहाना होते जाखल को जाने वाले फोरलेन का कार्य आगामी दस दिनों में शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 140 करोड़ खर्च होंगे। जमालपुर रोड पर 26 करोड़ की लागत के आरओबी का काम दो माह में शुरू होगा। आईजी कॉलेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां के युवाओं को बेहतर शिक्षा मिल सके, उसके लिए टोहाना में विश्वविद्यालय बनाने के लिए भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट के लिए भूमि की आवश्यकता है इसलिए नागरिक भूमि चयन करके देने में सरकार का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें - Sirsa : नौकरी दिलाने के बहाने युवक से ठगे 98 हजार
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS