हरियाणा कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी : हुड‍्डा ने दिल्ली में तो ली विधायकाें की मीटिंग तो शैलजा ने चंडीगढ़ में बुलाई बैठक, फिर देते रहे सफाई

हरियाणा कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी : हुड‍्डा ने दिल्ली में तो ली विधायकाें की मीटिंग तो शैलजा ने चंडीगढ़ में बुलाई बैठक, फिर देते रहे सफाई
X
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेता भले ही एकजुटता के दावे करें उसके बावजूद धड़ेबंदी और गुटबाजी किसी से छुपी हुई नहीं है।

योगेंद्र शर्मा : चंडीगढ़

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेता भले ही एकजुटता के दावे करें उसके बावजूद धड़ेबंदी और गुटबाजी किसी से छुपी हुई नहीं है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की ओर से हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से ठीक एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा ने राजधानी चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई हुई थी, वहीे नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक दल की बैठक दिल्ली में की। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच विधायक मौजूद थे, पत्रकारों के सवाल के जवाब में हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेश अध्यक्ष शैलजा ने कहा कि वह निजी कारणों से दिल्ली नहीं जा सके। दोनों नेताओं ने गुटबाजी संबंधी सवालों को टाल दिया साथ ही कहा कि पार्टी संगठन के नेता दिल्ली और प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ दोनों जगह एक साथ कार्यक्रम कर रहे हैं। यह गुटबाजी नहीं बल्कि मजबूती के साथ भाजपा की नीतियों का विरोध करने की तैयारी की जा रही है, इसमें बुराई क्या है?


चंडीगढ में कांग्रेस नेताओं की बैठक लेतीं कुमारी सैलजा।

चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई

यहां पर उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा की ओर से सेक्टर 9 चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के दौरान पंजाब द्वारा राजधानी चंडीगढ़ को लेकर पंजाब की विधानसभा में पारित प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया गया। इतना ही नहीं हरियाणा के हकों को लेकर विधानसभा के अंदर भी कांग्रेस सत्ता पक्ष का साथ देगी। सोमवार को शैलजा के साथ में हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी विवेक बंसल भी पत्रकार सम्मेलन के दौरान मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के 5 विधायक दोनों नेताओं की सभा और पत्रकार सम्मेलन के दौरान भी दिखाई दिए, नेता विपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बीच खींचतान गुटबाजी वह दूरी के सवाल को डालते हुए दोनों ही नेताओं ने एक बार फिर एकता का राग अलापा।

सोमवार को मंच पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव मौजूद रहे, इस दौरान शैलजा समर्थक विधायक प्रदीप चौधरी, शैली चौधरी रेनू बाला और शमशेर गोगी, शीशपाल केहरवला मौजूद रहे। मीडिया की ओर से गुटबाजी खींचतान के सवाल किए गए, तो दोनों नेता इन सवालों को टालते नजर आए। इस दौरान विवेक बंसल और शैलजा ने जमकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल सांसद सुशील गुप्ता की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोग पंजाब में कुछ बोलते हैं। हरियाणा के अंदर आकर कुछ और बयान बाजी करते हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस बारे में अपना स्टैंड तुरंत साफ करना चाहिए। कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और 5 विधायकों के दिल्ली नहीं पहुंचने को लेकर दोनों नेताओं ने कहा कि अपने निजी कारणों से वह चंडीगढ़ में है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी संगठन राष्ट्रीय राजधानी और प्रदेश की राजधानी दोनों स्थानों पर अहम बैठक के कर रहा है, इसमें कोई बुराई नहीं है।


दिल्ली में विधायकों की बैठक लेते भूपेंद्र हुड‍डा


Tags

Next Story