Sonipat : तेज हवाओं से फैक्ट्री की टिन शेड गिरी, दो श्रमिकों की मौत

Sonipat : तेज हवाओं से फैक्ट्री की टिन शेड गिरी, दो श्रमिकों की मौत
X
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में तेज हवाओं ने फैक्टरी में बने शेड को उखाड़ दिया। शेड के अंदर काम कर रहे दो मजदूर दब गए, मलबे में दबे श्रमिकों को साथी कर्मचारी निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

मौसम(weather) के बदलाव के चलते बुधवार देर शाम को चली तेज हवाओं ने फैक्टरी में बने शेड को उखाड़ दिया। शेड के अंदर काम कर रहे दो मजदूर (Two laborers) दब लगे। मलबे में दबे श्रमिकों को साथी कर्मचारी निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जेजे कालोनी शकुरपुर दिल्ली निवासी विक्रम (26) व नरेला निवासी मोहम्मद रजीब अली (25) कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी नंबर 148 में काम करते थे। बुधवार देर शाम को मौसम में बदलाव हो गया। दिन-भर गर्मी से तपने के बाद देर शाम को मौसम सुहाना हुआ। उसके बाद बारिश व तेज हवाएं चलने लगी। फैक्टरी में बने शेड के नीचे श्रमिक काम कर रहे थे। तेज हवाओं के कारण शेड़ उखड़ गया। जिसके मलबे के नीचे दोनों श्रमिक दब गये। आनन-फानन में अन्य साथियों ने मलबे से दोनों श्रमिकों को बाहर निकाला। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों श्रमिकों ने दम तोड़ दिया।

औद्योगिक क्षेत्र में चाइनीज मोबाइल तैयार करने वाली फैक्टरी में बने शेड के नीचे दो मजदूर दबने की सूचना मिली थी। निजी अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं। हादसा देर शाम आई तेज हवा के कारण होना बताया जा रहा हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। -रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

Tags

Next Story