फतेहाबाद : पोर्टल हैक कर बनाए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, केस दर्ज

फतेहाबाद : पोर्टल हैक कर बनाए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, केस दर्ज
X
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिरड़ाना के पोर्टल को हैक करने का मामला सामने आया है। वहीं शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फतेहाबाद : जन्म-मृत्यु पोर्टल को हैक कर फर्जी जन्म-मृत्यु पंजीकरण बनाने का मामला सामने आया है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिरड़ाना के पोर्टल को हैक कर फर्जी पंजीकरण कर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं।

इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र के रजिस्ट्रार ने सदर थाना फतेहाबाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिरड़ाना के डॉ. घनश्याम ने कहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन पोर्टल में अवैध तरीके से छेड़छाड़ करते हुए 15 जन्म प्रमाण पत्र और 2 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. घनश्याम ने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story