हरियाणा में पकड़ा नकली नोट बनाने वाला गैंग : चार आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख 10 हजार की नकली करंसी जब्त

हरियाणा में पकड़ा नकली नोट बनाने वाला गैंग : चार आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख 10 हजार की नकली करंसी जब्त
X
पुलिस को आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग के कागज के नोटों के साइज के डाई से काटे हुए नोट भी मिले हैं। नोटों के नीचे सफेद रंग के कागज के टुकडे नोटों के साइज के लगे हैं। आरोपियों को 8 दिन के रिमांड पर लिया है।

हरिभूमि न्यूज : अंबाला

हरियाणा के अंबाला जिले के गांव दोसडक़ा में पुलिस ने मशीन से नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने दोसडक़ा में एक कमरा किराये पर ले रखा है। यह लोग नकली करंसी लोगों को देकर गुमराह कर अपना शिकार बना रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने रेड की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान किराये के मकान से यहां की पीर वाली गली के रहने वाले मोहित, अजय वासी गांव मघ्घरपुर जिला यमुनानगर, सुनील वासी गांव गुंदियाना जिला यमुनानगर साथ ही यमुनानगर के ही गांव गंदापुरा के रहने वाले मनिंद्र कुमार को काबू किया।

आरोपियों के पास से पुलिस को नकली नोट के बंडल मिले हैं। इतना ही नहीं पुलिस को आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग के कागज के नोटों के साइज के डाई से काटे हुए नोट भी मिले हैं। जांच के बाद पुलिस को आरोपी के कब्जे से 100/100 रूपये के कुल 195 पैकेट प्रत्येक पैकेट के ऊपर 100/100 रूपये का एक-एक नोट लगा है। नोटों के नीचे सफेद रंग के कागज के टुकडे नोटों के साइज के लगे हैं। 500/500 रूपये के 4 पैकेट जिनके नीचे सफेद रंग के नोटों के साइज के टुकड़े लगे हैं। एक डाई मशीन, मकान के पास खडी एक लाल रंग की स्कोर्पियो गाड़ी तथा मशीन के पास ही नोटों के आकार के कटे हुए सफेद रंग के कागज के 27 बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को पांच गुना रूपये देने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाते थे। पकड़े गए आरोपी सुनील पर साहा व शहजादपुर थाना में पहले ही दो केस दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उनका 8 दिन का रिमांड मिला है।

पांच लाख के बदले होनी थी 25 लाख की डील

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी पांच लाख के बदले 25 लाख के नकली नोट डील करने वाले हैं। तभी पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों काबू करने की योजना बनाई। पुलिस को यह भी पता चला था कि आरोपी ग्राहकों को नोट दोगुना करने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद नकली नोट देकर ऐन मौके पर पुलिस का भय दिखाकर उसे भगा देते थे। इसके बाद पुलिस ने तय योजना के तहत आरोपियों को काबू कर लिया। अब पुलिस उन लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है जोकि इनकी ठगी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस की मानें तो जांच के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे होंगे।

Tags

Next Story