प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार सचिन राणा हीरो को मिला बेस्ट राइटर ऑफ द ईयर-2021 अवार्ड

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
हरियाणा के प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार युवा कवि सचिन राणा उर्फ हीरो बेस्ट राइटर ऑफ द ईयर-2021 अवार्ड से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें यह अवार्ड कलम के दीवाने काव्य संस्था मुंबई द्वारा प्रदान किया गया है। अब तक युवा कवि एवं गीतकार सचिन हीरो की सैकड़ों कविताएं, गीत व धार्मिक पुस्तक हम सबके हैं सियाराम प्रकाशित हो चुकी हैं। अपना यह सम्मान अवार्ड कवि सचिन राणा हीरो ने हालहि में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए देश से प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनके साथ वीरगति को प्राप्त हुए सभी जांबाजो को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया है।
यमुनानगर जिला के छोटे से गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे सचिन राणा हीरो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अब तक विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सैकड़ों कविताएं, गीत और पुस्तक लेखन की हैं। अब तक उन्हें नामचीन संस्थाओं द्वारा आयोजित काव्य मंचों पर कविताओं और गीतों के लिए दर्जन भर से अधिक स्थानीय व राष्ट्रस्तरीय अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। खास बात यह है कि उनकी हालहि में रामायण के सुंदरकांड पर आधारित धार्मिक पुस्तक हम सबके हैं सियाराम का प्रकाशन किया गया है। युवा कवि एवं गीतकार सचिन राणा हीरो की प्रकाशित सामाजिक एवं सांस्कृतिक रचनाओं के लिए मुंबई की नामचीन काव्य संस्थान कलम के दीवाने द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें बेस्ट राईटर ऑफ द ईयर-2021 प्रदान कर सम्मानित किया है।
युवा कवि एवं गीतकार सचिन राणा हीरो ने बताया कि हालहि में देश में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें हमारे देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी और अन्य जांबाज वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। जिससे देश को गहरा आघात पहुंचा है। वह अपने इस सम्मान को वीर जांबाजो को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित करते हैं। उन्होंने इस सम्मान के कलम के दीवाने संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विजय राज जैन का आभार प्रकट किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS