Faridabad : दम्पत्ति को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लाखों की लूट

Faridabad : दम्पत्ति को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लाखों की लूट
X
मुजेसर थाना इलाके के सेक्टर-23 में शुक्रवार तड़के दो बदमाशों ने घर में सो रहे दंपति को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। आरोपियों ने पिस्तोल के दम पर 1.70 लाख रुपए लूटे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Faridabad : मुजेसर थाना इलाके के सेक्टर-23 में शुक्रवार तड़के दो बदमाशों ने घर में सो रहे दंपति को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने चेहरे नकाब से ढक रखे थे। पिस्टल के बल पर आरोपियों ने अलमारी से 1.70 लाख रुपए लूट लिए। आरोपी जाते समय घर को बाहर से बंद कर गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित इंद्र कक्कड़ ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। शुक्रवार तड़के करीब सवा तीन बजे उनकी नींद खुल गई। वह शौच के लिए उठे तो देखा घर में दो युवक दाखिल हो चुके थे। दोनों के चेहरे कपडे़ से ढके हुए थे। आरोपियों ने इंद्र को देखते ही उसके ऊपर पिस्तोल तान दी और कमरे में ले गए। शोर सुनकर इंद्र की पत्नी भी जाग गई। बदमाशों ने शोर करने पर गोली मारने की धमकी दी और अलमारी खोलने के लिए कहा। आरोपियों ने अलमारी में रखे 1.70 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद भी आरोपी और पैसों की मांग करने लगे। घर में पैसा नहीं होने पर आरोपी घर के बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद इंद्र ने दूसरी मंजिल पर सो रहे बेटे को मामले की जानकारी दी। बेटे ने नीचे आकर कुंडी खोली और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Ambala : पार्क की दीवार पर पेशाब करने से मना करने पर 4 युवकों ने किया हमला

Tags

Next Story