पति के लिए मांगी सरकारी नौकरी, बदले में दी किडनी, जानें फिर क्या हुआ

हरियाणा के फरीदाबाद से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने एक महिला को झांसा देते हुए कहा कि वह उसके पति को सरकारी नौकरी दिला देगा। इसके बदले महिला को उसे किडनी देनी होगी। महिला किडनी देने के लिए तैयार हो गई। आरोपी ने किडनी लेकर दूसरे व्यक्ति में ट्रांसप्लांट करवा दिया। इसके बाद महिला की तबियत खराब होने लगी। जब महिला ने आरोपी को इलाज के लिए कहा तो उसने इलाज कराने से मना कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित महिला फरीदाबाद स्थित पलवल के सोंहद गांव की रहने वाली है। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही थी। आरोपी बार-बार महिला को फोन कर बुला रहा था। महिला अपने पति के साथ आरोपी के दिल्ली ऑफिस में गई। जहां आरोपी ने महिला से किडनी डोनेट करने पर पति को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। महिला किडनी देने के लिए मान गई। इसके बाद आरोपी महिला को कई दिनों तक बुलाया करता था और ब्लड आदि के सैंपल लेकर जांच कराता था। इस बात से तंग आकर महिला ने किडनी देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला समेत उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
महिला को बनाया फर्जी पत्नी
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर लिया और महिला को अपनी पत्नी बना लिया। नाम में रिंकी के स्थान पर अंबिका मंगोत्रा लिखवा दिया। इसके साथ ही फर्जी कागजात से शादी भी रजिस्टर्ड करा ली। आगे महिला ने कहा कि दो अगस्त 2022 को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उसने अपनी किडनी दे दी। तब से ही महिला की तबीतय खराब होने लगी। जब महिला ने इसका इलाज करवाने को कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि मामले में छह लोगों के शामिल होने की खबर है। पुलिस कमिश्नर ने महिला की शिकायत की जांच एसीपी को सौंप दी है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS