Faridabad : सिविल अस्पताल से उपचार के लिए भर्ती हुआ कैदी फरार

Faridabad : हत्या केस में नीमका जेल में बंद एक कैदी बादशाह खान नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के पैर में चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इस दौरान वो बड़े आराम से वॉकर के सहारे चलते-चलते हुए भाग निकला। कैदी के फरार होने की तस्वीरें अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से पुलिस में हडकंप है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस हिरासत से अस्पताल से भागे कैदी की पहचान नाहर उर्फ नवीस के तौर पर हुई है। दरअसल नवीस ने पिछले साल 22 मई को एक व्यक्ति की हत्या की थी। व्यक्ति ने इसे 2000 रुपये देने से इंकार कर दिया था। गुस्साए नवीस ने उसे गोली मार दी थी। हत्या की इस वारदात में गिरफ्तारी के बाद से काफी समय से वह फरीदाबाद की नीमका जेल उन्हें बंद था। बताया गया है कि उसे पेट में दर्द की शिकायत पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और पुलिस के तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे व जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसीपी अमन यादव का दावा है कि जल्द ही फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अस्पताल में दाखिल नवीस की सुरक्षा में पांच पुलिसकर्मियों की गार्द तैनात की गई थी। उसे जेल से अस्पताल में लाने के बाद पूरी चौकसी में रखा गया था। इसके बावजूद वह बड़े आराम से कमरे से निकला और वॉकर से टहलता हुआ भाग गया। इस दौरान उसके आसपास कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दिया। सीसीटीवी में वह अकेला ही जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें - Sonipat : गांव बड़वासनी के पास टूटी सीएलसी, 200 एकड़ भूमि जलमग्न
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS