Faridabad : ओयो होटल की छत से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Faridabad : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थितम बड़खल चौक के समीप स्थित ओयो होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर मृत्यु हो गई। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। जांच हो रही है कि युवक होटल की छत से गिरा है, कूदा है या फिर उसे किसी ने गिराया है। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने होटल गया था।
जानकारी के अनुसार रात को करीब 11 बजे बालाजी ओयो होटल की दूसरी मंजिल से एक युवक नीचे गिर गया। उसकी पहचान विकास उर्फ लक्की के तौर पर हुई है। व्यक्ति के नीचे गिरा देख कर वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आस पास के लोगों ने उसे देखा, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 28 साल थी। मृतक के जीजा ने बताया कि विकास उर्फ लक्की रात को घर से दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। इसके बाद उनके पास रात को फोन आया कि लक्की की ओयो होटल की छत से गिर कर मौत हो गई। वे इसके बाद होटल पहुंचे। मृतक लक्की के मामा के पुत्र रोहित ने बताया कि लक्की का रात को 9 बजे फोन आया कि उसकी बीवी को ड्यूटी से ले आओ। वह भाभी को ड्यूटी से घर छोड़ गया। उसके बाद वे सभी लक्की के आने का इंतजार कर सो गए। लेकिन सुबह लक्की के दोस्त वीरू की मम्मी का फोन आया कि तुम्हारे भाई की छत से गिर कर मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ राजीव ने बताया कि उनको सूचना मिली कि एक युवक ओयो की छत से गिर गया है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - Sonipat : रंजिश के चलते दिल्ली पुलिस के जवान को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS