किसान हत्याकांड : भाजपा नेता और उसका भाई चार दिन के रिमांड पर

किसान हत्याकांड : भाजपा नेता और उसका भाई चार दिन के रिमांड पर
X
गांव खुर्मपुर के पास यमुना के खादर क्षेत्र में यूपी के किसानों साथ हुए खूनी संघर्ष में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

गांव खुर्मपुर के पास यमुना के खादर क्षेत्र में यूपी के किसानों साथ हुए खूनी संघर्ष में किसान की मौत के बाद गिरफ्तार भाजपा नेता नंदकिशोर चौहान और उनके चचेरे भाई पुलिस ने अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियारों और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस ने मौके से दो बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर पहले ही बरामद कर लिए थे।

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव नंगला बहलोलपुर के मुकेश ने शुक्रवार को पुलिस को बताया था कि उनकी जमीन यमुना पार सोनीपत क्षेत्र के गांव खुर्मपुर के पास है। उस जमीन पर खुर्मपुर का नंदकिशोर व अन्य अपना हक जताते हैं। उस जमीन पर उन्होंने गेहूं व सरसों की फसल उगा रखी है। वीरवार को फसल काटने के बाद शुक्रवार सुबह फसल काटने के विवाद में फायरिंग हो गई थी। इसमें बागपत के किसान अनिल कुमार (38) की गोली लगने से मौत हो गई थी। मुकेश ने गोली मारने का आरोप भाजपा के जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, उसके भाई राजकुमार चौहान, मनोज, सचिन, सतीश, बबलू, अमित, विजय, सुधन, देवेंद्र, रामगोपाल, अमित कुमार, धर्मजीत व 5 अन्य पर लगाया था। पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के आरोप में नंदकिशोर चौहान व उसके भाई मनोज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है।

Tags

Next Story