किसान आंदोलन : शिफ्टों में आ-जा रहे हैं किसान

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
कृषि कानूनों के खिलाफ छह महीने से अधिक समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। हक के लिए चल रहे संघर्ष के बीच कुछ किसान लगातार अपने घर भी लौट रहे हैं तो उनकी जगह दूसरे बॉर्डर पर आ रहे हैं। दरअसल, सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों ने आंदोलन शुरू किया था। काफी समय पंजाब में संघर्ष करने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया। तब से लेकर अब तक छह महीने से अधिक समय हो गया है।
किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर बरकरार है। आंदोलन के बीच पंजाब व हरियाणा के किसान अपने घर-परिवार को संभालने के लिए बीच-बीच में गांव भी जा रहे हैं। अपने गांव लौटने के लिए शुक्रवार को भी कई किसान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन का इंतजार कर रहे किसान सरबजीत, बलजीत ने कहा कि काले कानूनों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। परिवार संभालने के लिए एक बार घर जा रहे हैं। कुछ दिनों में फिर से लौट आएंगे। राजिंदर ने कहा कि शिफ्टों में आ जा रहे हैं। इससे आंदोलन भी चलता रहेगा और घर-परिवार को भी संभालते रहेंगे। इसी तरह से ही आंदोलन को लंबा चलाया जा सकता है। ये लड़ाई हक की है। इसे जीतकर ही दम लेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS