टिकरी बॉर्डर का नाका तोड़ दिल्ली में घुसे किसान, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस का नाका तोड़ किसान दिल्ली में घुसे गए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है और दूसरी तरफ किसानों ने भी पत्थरबाजी की। किसान संगठनों के दिल्ली कूच के असफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रोहद टोल प्लाजा से लेकर टीकरी बॉर्डर तक हर मोड़ पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने बॉर्डर के साथ ही सेक्टर-9 मोड़ पर भी बेरिकेडिंग की है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर बड़े पत्थर भी अवरोधक के रूप में रखे गए हैं।
वहीं किसानों के दिल्ली को कूच को लेकर शुक्रवार को भी ब्रिगेडियर होशियार सिंह बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन, श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां स्टेशन, घेवरा मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया है। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से लगती सीमाओं पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है। डीएमआरसी को आशंका थी कि बॉर्डरों पर सख्ती के कारण दिल्ली जाने वाले अधिकांश लोग मेट्रो का रुख कर सकते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ होने से व्यवस्था प्रभावित हो सकती हैं। इसे देखते हुए डीएमआरसी ने व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए दिल्ली से जुड़े एनसीआर के कुछ मेट्रो स्टेशनों तक सेवाएं बंद कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS