Farmers Protest : अब क्या करेंगे किसान नेता ? मिशन यूपी-पंजाब का क्या होगा, जानिये

संयुक्त किसान माेर्चा ( Sanykuta Kisan Morcha ) द्वारा किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) की समाप्ति की घोषणा के बाद हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के सभी किसान कु़ंडली बॉर्डर ( kundli Border ), सिंघु बार्डर ( Singhu Border), टिकरी बॉर्डर ( Tikri Border) खाली करके अपने- अपने घरों को वापस लौट गए हैं। लेकिन अब राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) और गुरनाम सिंह चढूनी ( gurnam Singh Chaduni ) सहित अन्य किसान नेता क्या करेंगे? अब मिशन यूपी ( Mission UP ) और मिशन पंजाब ( Mission Punjab ) का क्या होगा जिनकी बातें एक साल से राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी कर रहे थे। क्या किसान आंदोलन का प्रभाव यूपी और पंजाब में भाजपा ( bjp ) को अब भी नुकसान करेगा या भाजपा इसकी भरपाई कर लेगी। जानिये इस वीडियो में
मिशन यूपी- पंजाब पर क्या बोले गुरनाम सिंह
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि पंजाब में हम मिशन पंजाब चला रहे हैं। वहां पर अपने लोगों को चुनाव लड़ा पाएंगे। उत्तर प्रदेश के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की पेंडिंग मांगों पर संयुक्त किसान मार्चा की बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 380 दिन धरने पर बैठने के बाद प्रधानमंत्री जनता के आगे झुके हैं इसलिए कल से फतेह मार्च शुरू किया गया है। चढ़ूनी ने कहा कि आगे फिर से संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है। इस बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी। यदि कहीं भी सरकार गड़बड़ करती है, तो आंदोलन दोबारा से शुरू किया जाएगा।
फोटो। 0008
करनाल से रवाना होते किसान नेता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS