yamunanagar में खेल मंत्री का किसानों ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध

yamunanagar में खेल मंत्री का किसानों ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध
X
खेल मंत्री संदीप सिंह यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे।

यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह का किसानों ने जमकर विरोध किया। जैसे ही खेल मंत्री भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सचिवालय पहुंचे तो किसान पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी कर मंत्री को काले झंडे दिखाए।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू का कहना है कि किसान पीछे हटने वाले नहीं है जहां भी भाजपा सरकार के विधायक वहमंत्री जाएंगे किसान हर जगह उनका विरोध करेगा। जब तक सरकार तीनों कानून वापस नहीं लेती तब तक किसान ऐसे ही आंदोलन करते रहेंगे। वहीं किसानों के विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।




Tags

Next Story