तस्वीरों में देखें LIVE : किसानों ने कई जगह रोके मार्ग, अभी ना निकलें घर से

तस्वीरों में देखें LIVE : किसानों ने कई जगह रोके मार्ग, अभी ना निकलें घर से
X
जींद डिपो ने अभी बसो का परिचालन रोक दिया है, बसों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने प्रदेशभर मेंं चक्काजाम करना शुरू कर दिया है। दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिसिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। देखिये प्रदेश में अभी तक कहां कहां चक्काजाम किया गया है।

जींद के गांव कीनाना में किसानों ने जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर जाम लगाया हुआ है। वहीं नगुंरा टी प्वाइंट पर जाम और जींद कैथल व करनाल मार्ग बाधित किया गया है। गांव खंडेला में ग्रामीणों में रजींद कैथल मार्ग रोका हुआ है। गांव खटकड़ टोल प्लाजा पर जींद पटियाला नेशनल हाईवे जाम किया गया है। जींद में रोडवेज ने बसों का परिचालन अभी रोक दिया है। और बसों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। जींद में नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे के साथ लोकल मार्गों पर जाम पॉइंट की संख्या 22 पर जा पहुंची है।



हिसार में हिसार- राजगढ़ रोड पर, नारनौंद में गांव माजरा प्याऊ पर, गांव खेड़ी चौपटा के पास बाहरा राखी खाप पंचायत ने किया रोड जाम। सूरेवाला चौक पर जाम, गुरुकुल धीरणवास के आगे बालसमंद-भादरा रोड़ किसानों ने किया बंद, हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड्डोपट्टी टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया है।

कुरुक्षेत्र में 5 जगहों पर चक्का जाम लगाया गया है, जीटी रोड पर पिपली में लघु चिड़ियाघर के समीप व शाहबाद में रतनगढ़ के समीप, लाडवा में बंसल हॉस्पिटल के समीप। पिहोवा में गांव थाना व गांव सैनी माजरा में जाम लगाया है।

चरखी दादरी में अब तक 7 जगहों पर जाम लगाया गया है।

अभी तक भिवानी में 10 जगह जाम लग चुका है।

महम के गांव निंदाना में लगा जाम।



बहादुरगढ में किसानों ने नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर किया चक्का जाम। रोहद टोल पर 12 बजते ही रोक दिए वाहन।

सोनीपत में अभी तक 3 जगह केजीपी, केएमपी, मुरथल के पास टोल से पहले जाम। गोहाना में नेशनल हाई-वे 709 रोहतक-गोहाना-पानीपत मार्ग पर 2 जगह-रोहतक रोड पर यह जाम भैंसवान खुर्द मोड़ पर, पानीपत रोड पर जाम मुंडलाना गांव, नेशनल हाई-वे 352 ए पर सोनीपत-गोहाना-जीन्द मार्ग पर, जीन्द रोड पर नूरनखेड़ा गांव में, सोनीपत रोड पर लाठ-जौली चौक पर, गोहाना-जुलाना मार्ग पर बरोदा गांव में जाम लगाया गया। खरखौदा में 1 जगह दिल्ली चौक बाइपास के पास किसानों ने जाम लगाया है। गन्नौर में 1 जगह सोनीपत से लड़सौली मार्ग पर ललहेड़ी गांव के पास जाम लगाया गया।

हांसी में किसानों ने हिसार-दिल्ली रोड पर रामयण टोल के पास लगाया जाम।

यमुनानगर जिले में चार स्थानो अंबाला मार्ग पर टोल प्लाजा, औरंगाबाद बाईपास, गुमथला गांव के पास व छछरोली के शिव चौक पर (पांवटा साहिब मार्ग) पर जाम।












Tags

Next Story