टिकरी बॉर्डर पर डटे किसान, हालात तनावपूर्ण, किसानों ने यह रखी मांग

टिकरी बॉर्डर पर डटे किसान, हालात तनावपूर्ण, किसानों ने यह रखी मांग
X
किसानों ने कहा मांग पूरी होने पर ही वापस लौटेंगे। सरकार धरना स्थल पर आकर बात करें। किसानों ने कहा कि वे तमाम तैयारियों के साथ घर से निकले हैं। डेढ़ से दो महीने का राशन और ईंधन गाडि़यों में भरा पड़ा है। अपने घर वालों को कहकर आए हैं कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वापस नहीं लौटेंगे।

तीन कृषि कानूनो के विरोध में दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों ने अब दिल्ली कूच करने की बजाय टिकरी बॉर्डर पर ही अपना डेरा डाल लिया है। वे सड़कों पर ही खाना बना रहे हैं। किसानों ने कहा मांग पूरी होने पर ही वापस लौटेंगे। सरकार धरना स्थल पर आकर बात करें।


वहीं टिकरी बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण। पुलिस नाकेबन्दी के सामने किसानों ने भी नाका लगाया है। कानून के विरोध में दिल्ली कूच के लिए किसान महीनों का राशन-पानी लेकर निकले हैं। कई ट्रॉलियां ईधन व अनाज से भरी हैं। सुबह-शाम रास्ते में रुककर खाना पका और खा रहे हैं। किसानों ने कहा कि वे तमाम तैयारियों के साथ घर से निकले हैं। डेढ़ से दो महीने का राशन और ईंधन गाडि़यों में भरा पड़ा है। अपने घर वालों को कहकर आए हैं कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वापस नहीं लौटेंगे। किसान अन्न उगाता है तो सभी को रोटी मिलती है। आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक, सभी रोटी खाते हैं। उम्मीद है सरकार को सद्बुद्धि आएगी और हमारी मांग मानी जाएगी।

Tags

Next Story