बैठक लेने पहुंचे हिसार के भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता का आंदोलनकारियों ने कुर्ता फाड़ा, राजीव जैन की कार के शीशे तोड़े

बैठक लेने पहुंचे हिसार के भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता का आंदोलनकारियों ने कुर्ता फाड़ा, राजीव जैन की कार के शीशे तोड़े
X
विधायक वहां से अपने कार्यालय पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे कपड़े तक फाड़ डाले। जिस तरह की गुंडागर्दी उन्होंने दिखाई वे किसान नहीं हो सकते। किसान होते तो मेरे कपड़े नहीं फाड़ते।

हिसार। लोक निर्माण विश्राम गृह में ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे विधायक डॉ. कमल गुप्ता को आंदोलनकारियों ने घेर लिया। आंदोलनकारी हंगामा करने लगे। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के बीच विधायक डॉ. गुप्ता का एक साइड से कुर्ता फट गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने विधायक वहां से सुरक्षित निकाल और उनकी गाड़ी में बैठाया।

इस दौरान कुछ युवाओं ने विधायक की गाड़ी के सामने आकर रोकने का प्रयास भी किया। विधायक वहां से अपने कार्यालय पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे कपड़े तक फाड़ डाले। जिस तरह की गुंडागर्दी उन्होंने दिखाई वे किसान नहीं हो सकते। किसान होते तो मेरे कपड़े नहीं फाड़ते। उनका व्यवहार बिल्कुल गलत था। उधर, आंदोलनकारियों को कहना था कि हम जब यहां मीटिंग कर रहे थे तो विधायक डॉ. गुप्ता यहां क्यों आए? घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने दो घंटे के लिए जिले के सभी टोल नाकों को बंद कर दिया। रेस्ट हाउस में घटना को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की तैयार कर ली है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक कर रहे थे। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने भी ऐलनाबाद चुनाव को लेकर बैठक करने के लिए पार्टी के कुछ नेताओं समय दिया हुआ था। मोर्चा की बैठक चल रही थी और करीब साढ़े चार बजे विधायक डॉ. गुप्ता भी वहां पहुंचे और वीआईपी सूट के अंदर कमरे में चले गए। मोर्चा के कार्यकताअरं ने उन्हें देख लिया और डॉ. गुप्ता के कमरे के बाहर नारेबाजी करने लगे। माहौल गमार्या गया। विधायक ने मोर्चा के कार्यकताअरं के बीच आए और उन्हें बातचीत का न्यौता भी दिया। काफी हंगामा और शोर-शराबा होता रहा। विधायक की कोई सुनने को तैयार नहीं थी। सब कुछ आनन-फानन में होने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुल गए। तुरंत भारी पुलिस बल को रेस्ट हाउस भेजा गया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। भीड़ में शामिल आंदोलनकारी धक्कामुक्की करने लगे। पुलिस ने विधायक को सुरक्षा घेर में लेकर उन्हें सुरक्षित रेस्ट हाउस से बाहर निकाला। इस धक्का-मुक्की में विधायक का कुर्ता फट गया।

उकलाना में राजीव जैन की कार के शीशे तोड़े

उकलाना मंडी। गीता भवन में आयोजित वैश्य समाज की बैठक में भाग लेने पंहुचे सीएम के सलाहकार रहे एवं हरियाणा प्रदेश वैश्य महा सम्मेलन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन का बैठक स्थल के मुख्यद्वार पर आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर विरोध किया। उग्र युवाओं ने जैन को वापस जाने को मजबूर कर दिया। इस दौरान उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। इससे पहले आंदोलनकारियों ने जैन को घेर लिया और सवाल जवाब किए। शहर के कुछ लोगों ने राजीव जैन का बचाव किया जिसके बाद उनकी कार वापस रवाना हुई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Tags

Next Story