किसानों का दिल्ली कूच : पुलिस ने पंजाब बॉर्डर से हटाए बैरिकेट, अब किसी को नहीं रोका जाएगा

अम्बाला : पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। हरियाणा पुलिस ने पंजाब के साथ लगते शम्बू बॉर्डर पर तीसरे दिन भी जबरदस्त बैरिकेटिंग की हुई थी। लेकिन किसानों की जिद्द और जोश के आगे पुलिस के सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए। किसानों ने लोहे व कंक्रीट के बैरिकेट उठा कर घग्घर नदी में फेंक दिए। पुलिस ने जमकर वाटर कैनन का प्रयोग किया। जब किसान वाटर कैनन से भी नहीं माने तो पुलिस ने किसानों को तितर बितर करने के लिए आँसू गैस के गोले दागे। लेकिन पुलिस का कोई भी बल प्रयोग किसानों को नहीं रोक पाया। किसान बैरिकेटिंग हटा कर हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गए। इसके बाद पुलिस ने किसानों के सामने सरेंडर कर दिया। शाम होने तक सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली व कारों के जत्थे दिल्ली की तरफ रवाना हो रहे थे।
दिन चढ़ते किसानों ने शम्भू बॉर्डर पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया था। भारी संख्या में एकजुट होने के बाद किसानों ने पुलिस की बेरिकेटिंग हटाना शुरू किया। एसपी राजेश कालिया खुद वाटर कैनन व्हीकल पर चढ़ कर मौके पर मौजूद पुलिस का हौसला बनाए हुए थे। डीसी अशोक कुमार शर्मा भी बॉर्डर के हालात का जायजा लेते रहे। लेकिन पुलिस की तमाम कोशिशों पर किसान भारी पड़ने लगे। किसानों ने बेरिकेड्स उठा कर नीचे से गुजर रही घग्घर नदी में फेंक दिए। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले दागे। इस पर किसान भी गुस्सा गए। किसानों का गुस्सा देखते हुए आखिरकार पुलिस ने हार मान की व किसानों को आगे बढ़़ने का रास्ता दे दिया।
हमें बॉर्डर खोलने के आदेश मिल चुके हैं, हमने अंबाला में शंभू बॉर्डर को खोल दिया है। बैरिकेड हटा दिए हैं। इसके बाद ट्रैफिक खुल जाएगा, अब हमारा काम ट्रैफिक को कंट्रोल करना है। अब किसी भी किसान को रोका नहीं जाएगा : राजेश कालिया, SP अंबाला #FarmersProtest pic.twitter.com/xaOgi9v9Sn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2020
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिलते ही हरियाणा पुलिस की कार्रवाई भी बदल गई है। हरियाणा पुलिस ने 4 दिन से शम्भू बॉर्डर व सद्दोपुर बॉर्डर पर लगाये बैरिकेट हटाने शुरू कर दिए हैं। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि हमें बॉर्डर खोलने के आदेश मिल चुके हैं। हमने अंबाला में शंभू बॉर्डर व सद्दोपुर बॉर्डर को खोल दिया है। बैरिकेड हटा दिए हैं। इसके बाद पंजाब व चंडीगढ़ को जाने वाला ट्रैफिक खुल जाएगा। अब पुलिस का काम ट्रैफिक को कंट्रोल करना है। अब किसी भी किसान को दिल्ली जाने से नही रोका जाएगा।
वहीं नए आदेशों के अनुसार अब किसानों को हरियाणा के सीमाओं में नहीं रोका जाएगा। हिसार मय्यड़ टोल प्लाजा के पास लगाए गए बैरीगेटिंग व नाकेबंदी हटाई गई। पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों को भी हटा दिया गया है। सिरसा से किसानों का एक जत्था चला हुआ है। जो हिसार को क्रॉस कर दिल्ली की और रवाना हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS