फल उत्सव के माध्यम से किसानों को मिलेंगी बागवानी प्रबंधन की जानकारियां

उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा के फल उत्सव में विभिन्न प्रकार की आम की किस्मों को देखने का अवसर मिलेगा। कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के किसान इस मेले में भाग ले रहे हैं। यह किसान अपने-अपने बागों में लगाए गए आम के नमूने भी साथ लेकर आएंगे। इन विभिन्न प्रकार की किस्मों के आमों को मेले में डिस्पले किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस फल उत्सव के दौरान इस केंद्र पर करीब 25 से 30 फर्मों द्वारा अपने स्टाल स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों को बागवानी प्रबंधन की विभिन्न जानकारियां उपलब्ध हो पाएंगी।
उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा में फल उत्सव की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इसके लिए बकायदा 2 दिन का शैडयूल भी तैयार कर लिया गया है। इस शैडयूल के अनुसार रंगोली, क्विज, फैंसी ड्रेस, आम खाना आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इस फल उत्सव में उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में पैदा की गई आमों की किस्मों को भी देखने का सुनहरा किसानों व आम के चाहवानों को देखने को मिलेगा। इन तमाम पहलुओं को लेकर बागवानी विभाग के उपनिदेशक डा. बिल्लू यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागवानी विभाग की तरफ से फल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह दो दिवसीय फल उत्सव 29 जून से 30 जून 2022 तक लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में बागवानी विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल 29 जून को इस फल उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस फल उत्सव में किसानों को बागवानी विभाग की नवीनतम तकनीक से रुबरु करवाया जाएगा। विभिन्न फर्मों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर बागवानी प्रबंधन के लिए विकसित यंत्रों, रसायनों सहित अन्य उत्पादों के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ किसानों के लिए तकनीकी विषय पर सेमिनार, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी, केंद्र भ्रमण के साथ स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन इस फल उत्सव के दौरान किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS