Fatehabad : आस्था की भेंट चढ़ी 3 जिंदगी, मंदिर जा रही महिलाओं का गंदे नाले में गिरा ऑटो

Fatehabad :  आस्था की भेंट चढ़ी 3 जिंदगी, मंदिर जा रही महिलाओं का गंदे नाले में गिरा ऑटो
X
  • जाखल से पातड़ा मंदिर के लिए रवाना हुई थी महिलाएं
  • 3 की मौत से जाखल क्षेत्र में छाया मातम, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

Fatehabad : जाखल क्षेत्र के साथ लगते पटियाला जिला के पातड़ा में बने खाटू शयाम मंदिर में जाखल से जा रहा एक ऑटो करीब 15 फुट गहने गंदे नाले में जा गिरा। ऑटो में 11 महिलाएं और 4 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि उक्त ऑटो को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मारी, जिसके चलते यह एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में ऑटो में सवार लोगों को घायल अवस्था में पातड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां दो महिलाओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को उपचार के लिए पटियाला व समाना रेफर कर दिया गया। समाना जाते समय रास्ते में एक ओर महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार जाखल की नई बस्ती की काफी संख्या में महिलाएं शनिवार दोपहर बाद ऑटो में सवार होकर जाखल से पातड़ा के खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रही थी। ऑटो पंजाब के पातड़ा क्षेत्र में पहुंचा तो पातड़ा कस्बे से पहले ही गांव खानेवाल के पास पड़ने वाले गंदे नाले के पुल पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में चालक सहित सभी सवारियों को चोटें लगी और वहां पर चीख-पुकार मचने लगी। सभी लोग गंदे पानी से भी सन गए। आसपास के लोगों ने ऑटो सवार लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें पातड़ा अस्पताल भिजवाया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य महिलाओं की गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। इसमें से समाना रेफर की गई एक और महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में 50 वर्षीय कमलेश, 30 वर्षीय रेनू व 55 वर्षीय गीता शामिल हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गभीर रूप से घायल महिला बिमला रानी के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें - CM मनोहर लाल की बड़ी घोषणा : कलकत्ता से यमुनानगर तक बनने वाले फ्रेट कोरिडोर प्रोजेक्ट से लोगों को होगा फायदा




Tags

Next Story