Fatehabad : कृषि विभाग के अधिकारी ने लगाया फंदा, सिरसा में धोखाधड़ी का दर्ज हुआ था केस

Fatehabad : कृषि विभाग के अधिकारी ने लगाया फंदा, सिरसा में धोखाधड़ी का दर्ज हुआ था केस
X
कृषि विभाग के एडीओ के एडीओ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच पड़ताल शुरू की।

Fatehabad : भट्टू क्षेत्र के कृषि विभाग (Agriculture Department) के एडीओ के एडीओ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है। ज्ञात रहे कि कृषि विभाग के एडीओ के खिलाफ सिरसा में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ है। धोखाधड़ी मामले में पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार कृषि विभाग भट्टू के एडीओ विशाल भादू पीलीबंगा राजस्थान के रहने वाले है और भट्टू में ड्यूटी होने के चलते किराए के मकान में रहते थे। उसने अपने एक कर्मचारी को घर बुलाया था। जब कृषि विभाग का कर्मी उसके घर पहुंचा तो देखा कि कमरे का गेट बंद था और काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में लगे ऐसी की खिड़की से देखा तो उनका शव अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Narnaul : सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोड 8 वाहनों का काटा 465000 का चालान

Tags

Next Story