अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, कहा मांगें पूरी नहीं हुई तो आर-पार की लड़ाई

हरिभूमि न्यूज. फतेहाबाद: अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर फतेहाबाद में एक्सईएन कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। प्रदर्शन के बाद एक्सईएन को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया। अनुबंधित बिजली कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के राज्य सचिव विकास ढिल्लों ने कहा कि अगर अब भी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरन कर्मचारियों को आर पार की लड़ाई लड़नी पडेगी। भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री विपिन शर्मा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया जा रहा है। अगर सरकार ने जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर मांगों को पूरा नहीं किया तो संगठन जल्द ही आगामी रणनीति बनाते हुए आंदोलन का बिगुल बजाने का काम करेगा। जिला प्रधान राजेश कुमार और जिला सचिव बजिंद मेडल ने कर्मचारियों की मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि सभी अनुबंधित कर्मचारियों का 58 साल तक रोजगार सुरक्षित किया जाए, 21 हजार से ऊपर वेतन पर ग्रेजुएटी का लाभ मिले और पिछले दो साल से वेतन में नहीं हो रही बढ़ोतरी में भी 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की जाए।
इसके अलावा महंगाई भत्ता, खेदड़ एवं यमुनानगर थर्मल में कार्यरत कर्मचारियों को जल्द ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए, सरपल्स कर्मचारियों की 'वाईिनंग, एचवीपीएनएल कर्मचारियों का अनुभव लाभ आदि मांगे प्रमुख है। प्रदर्शन में यूनिट प्रधान सुनील कुमार, सब यूनिट प्रधान सुनील भूना, प्रगट सिंह टोहाना, संदीप कुमार उकलाना, पुरुषोत्तम शर्मा, संजीव कुमार, मनीष कुमार, बलविंद्र सिंह, मोनू ढिल्लों, संजीव, रोहताश, असलम खान भट्टू, विजय रतिया, विनोद कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS