Fatehabad : पति के अवैध संबंधों से आहत महिला ने बेटे संग निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Fatehabad : पति के अवैध संबंधों से आहत महिला ने बेटे संग निगला जहरीला पदार्थ, मौत
X
गांव नागपुर में एक महिला व उसके 17 साल के बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली गई। रतिया पुलिस ने नागपुर निवासी मृतका के पति सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Fatehabad : गांव नागपुर में एक महिला व उसके 17 साल के बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (suicide) कर ली गई। आरोप है कि मृतका के पति के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है। वहीं बेटा भी अपने पिता से परेशान था। इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली। रतिया पुलिस ने नागपुर निवासी मृतका के पति सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव नागपुर निवासी सुभाष वन विभाग में अवैतनिक तौर पर काम करता था। कल उसकी पत्नी सुरजीतो और बेटे की जहरीले पदार्थ के सेवन से जान चली गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव डूल्ट निवासी सतपाल ने कहा कि उसकी बहन सुरजीतो की शादी करीब 23 साल पहले गांव नागपुर निवासी सुभाष चन्द्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे हुए जिसमें 22 वर्षीय उमेद सिंह व 17 वर्षीय रमनदीप है। 3 जुलाई को उन्हें गांव जांडवाला सोत्तर निवासी रधुबीर सिंह ने सूचना दी कि उसकी बहन सुरजीतो व भांजे रमनदीप ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और उन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के एक अस्पताल में लेकर गए है। सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ फतेहाबाद के निजी अस्पताल पहुंचा जहां उन्हें पता चला कि सुरजीतो व रमनदीप दोनों की मौत हो चुकी है। सतपाल ने आरोप लगाया कि उसके जीजा सुभाष के गांव में ही एक महिला के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बारे में उसकी बहन ने उन्हें बताया था। इसके बाद उन्होंने कई बार सुभाष को समझाया लेकिन वह नहीं माना। सुभाष अक्सर अपने लड़के रमनदीप को भी परेशान करता था। इसी के चलते सुरजीतो व रमनदीप दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुभाष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : पैसों के लालच में अधेड़ व्यक्ति से नाबालिग की मां करवाना चाहती थी शादी

Tags

Next Story