Fatehabad : पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा महंगा

Fatehabad :  पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा महंगा
X
  • पुलिस ने वीडियो डालने वाले युवक के खिलाफ किया केस दर्ज
  • सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

Fatehabad : पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना दो लोगों को महंगा पड़ गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना शहर टोहाना पुलिस की टीम एसआई रामपाल के नेतृत्व में गश्त पर थी तो उन्हें सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रही है जिसमें दो व्यक्ति अपने हाथों में पिस्टल लिए हुए हैं। एक व्यक्ति कंधे पर बंदूक रखकर फायर करता हुआ दिखाया जा रहा है। यह वीडियो टोहाना की बताई गई है। पुलिस ने जब दिए गए लिंक को खोलकर देखा तो एक वीडियो मिली, जिसमें फायर करने वाले व्यक्ति का फोटो व विकास लाम्बा बडौदा बैंक लिखा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इसमें विकास लाम्बा सरेआम फायरिंग कर रहा है। विकास व उसका साथी अपने हाथों में हथियार लिए हुए प्रदर्शन व हवाई फायर कर रहा है, जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस बारे जांच अधिकारी एसआई रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Haryana : रात को ठंड दिखाने लगी तेवर, प्रदेश में ठंडा रहा जिला महेंद्रगढ़

Tags

Next Story