Fatehabad : फांसी पर लटकी विवाहिता, ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप

- परिजनों का आरोप : मृतका के पति के दूसरी महिला के साथ अवैध सम्बंध
- पुलिस ने केस दर्ज की शुरू की जांच पड़ताल
Fatehabad : नेहरू पार्क के समीप 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई है। महिला की मां ने अपनी बेटी के ससुरालजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो विवाहिता को फंदे से नीचे उतारकर बेड पर लिटाया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम फतेहाबाद के इंचार्ज डॉ. जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के शव व फंदे से संबंधित कई पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई गांव फुलां निवासी प्रदुम की शिकायत पर मृतका के पति बंटी व एक अज्ञात महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदुम ने बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी भूना निवासी बन्टी के साथ हुई थी। शादी के बाद इनके 12 व 10 साल के दो लड़के है। शादी के बाद से ही बन्टी उसकी बहन के साथ मारपीट करता था, जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। पंचायत में वह माफी मांग लेता था। उसने आरोप लगाया कि उसका जीजा बन्टी अन्य औरत को अपने साथ लेकर आ जाता था। जब उसकी बहन इसका विरोध करती तो बन्टी उसके साथ मारपीट करता और उक्त महिला के साथ शादी करने की बात कहता था, जिससे उसकी बहन ज्यादा परेशान रहने लगी। रविवार को उसकी बहन ने घर में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। इस बारे सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ भूना पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन का शव बैड पर रखा हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसके जीजा बन्टी व अज्ञात महिला द्वारा परेशान किए जाने पर उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Hisar : किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS