फरीदाबाद : गैंगस्टर विकास दुबे को शरण देने वाले पिता-पुत्र को मिली जमानत

फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गांव बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात विकास दुबे को अपने यहां शरण देने के आरोपित अंकुर व इसके पिता श्रवण को अदालत से जमानत मिल गई है। दोनों ने न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी सैनी की अदालत में जमानत याचिका लगाई थी। याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों को जमानत दे दी।
बता दें कि ग्रेटर फरीदाबाद के हरी नगर में कुख्यात विकास दुबे अंकुर के घर ठहरा था। इसलिए पुलिस ने 7 जुलाई को अंकुर व उसके पिता श्रवण को अपराधियों को शरण देने के आरोप में नामजद किया है। विकास दुबे के हरी नगर में छिपे होने की सूचना पर 7 जुलाई को ही छापामारी की गई थी। तब पता लगा कि यहां विकास भी रुका था। तभी से दोनों पिता-पुत्र न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी पुलिस ने 11 जुलाई को एनकाउंटर में मार गिराया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS