कैथल में दर्दनाक हादसा : करंट लगने से पिता और जवान बेटे की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

कैथल में दर्दनाक हादसा : करंट लगने से पिता और जवान बेटे की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
X
गांव सलेमपुर में रामकुमार अपने बेटे जगबीर के साथ रात को खेत में बिजली की मोटर डलवाने गया था। उनके साथ तीन और लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान सभी पांचों लोगों को करंट लगा और वे बुरी तरह झुलस गए।

हरिभूमि न्यूज : कैथल

कैथल जिले के गांव सलेमपुर में बिजली करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई और अन्य तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को कैथल के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान करीब 48 वर्षीय राजकुमार और उसके बेटे 18 वर्षीय जगबीर के रूप में हुई है। करीब सालभर पहले राजकुमार ने अपनी पत्नी को सड़क हादसे में खो दिया था।

जानकारी के अनुसार रामकुमार अपने बेटे जगबीर के साथ रात को खेत में बिजली की मोटर डलवाने के लिए गया था। उनके साथ तीन और लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभी पांचों लोगों को करंट लगा और वे बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

करंट लगने के बाद घायलों को जब अस्पताल ले जाया गया तो हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कैथल के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां जाने के बाद डॉक्टर ने पिता राजकुमार व उसके बेटे जगबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम करवाया गया और शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। घायलों में पप्पू नाम के युवक का पैर करंट लगने से जल गया है और बाकी दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत

कुरुक्षेत्र। आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। किसान की पहचान रविंद्र निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है। रविंद्र खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इतने में बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरु होने पर रविंद्र खेत मेें ही एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी समय अचानक से रविंद्र नीचे गिर गया। रविंद्र को पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने भी काटा। ग्रामीणों ने रविंद्र को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

Tags

Next Story