दादरी में पिता ने पहले पुत्र व फिर खुद को मारी गोली, पढ़ें पूरा मामला

चरखी दादरी : दादरी के पूर्ण नगर में पारिवारिक झगड़े में पिता ने पहले अपने अपने बेटे को गोली मारकर बाद में खुद को गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गोली के खोल बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिला के गांव झांसवा निवासी संजय कुछ वर्षों से पूर्ण नगर में परिवार सहित रहता था। संजय सीआरपी में तैनात है। जिसकी डयूटी दिल्ली के झाड़ौदा में है। मंगलवार सुबह छुट्टी लेकर घर आया था। संजय की किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। संजय के 17 वर्षीय बेटे हैप्पी ने बीच बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया। मगर बेटे के हस्तक्षेप से गुस्साए संजय ने रिवाल्वर निकाल कर हैप्पी पर फायरिंग कर दी। गोली हैप्पी के पांव में जा लगी। इसके बाद संजय ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
गोली के आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवा दिया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। डीएसपी बलिसिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों व परिजनों से पूछताछ कर जांच आरंभ कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS