फौजी ने शादी के झांसे में युवती से किया दुष्कर्म, रिश्ता तय होने पर विवाह करने से मुकरा

हिसार। सेना में कार्यरत एक युवक ने शहर की युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मुकर गया। युवती का आरोप है कि आरोपित ने विश्वास जीतने के लिए उसके साथ मंगनी की थी। दुष्कर्म के बाद शादी से पल्ला झाड़ने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दी। पीड़िता के अनुसार मॉल कॉलोनी निवासी युवक रविंद्र सिंह सेना में कार्यरत है और उसने खुद युवती को पसंद करके रिश्ता उसके घर भिजवाया था। रिश्ते की बात तय हाने पर आरोपित रविंद्र अपनी मंगेतर को दो बार होटल ले गया और दुष्कर्म किया।
इसके बाद घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं होने की बात कहकर शादी करने से मुकर गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रविंद्र, उसके चाचा-चाची तथा अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि रविंद्र पहली बार बीते साल मार्च माह में उसके चाचा के साथ उनके घर आया था। इसके बाद रविंद्र ने उसके चाचा से रिश्ते की बात करने की बात कही। चाचा ने रिश्ते की बाद लड़की के परिवारजनों से की और रिश्ता तय हो गया। पीड़िता के अनुसार, शादी होने से पहले ही लॉकडाउन लग गया। इस पर रविंद्र ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद शादी कर लेंगे और दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी।
पीड़िता के अनुसार 27 मार्च 2021 को रविंद्र सेना से छुट्टी लेकर हिसार आया और पार्टी देने के बहाने उसे निजी होटल ले गया। वहां पर रविंद्र ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन महीने बाद आरोपित ने फिर गलत काम किया और अक्टूबर में शादी करने की बात कही। अक्टूबर महीने में भी रविंद्र बहाना बनाकर शादी से इंकार करने लगा और कुछ दिनों बाद कहा कि उसके घरवाले उसको पसंद नहीं करते हैं, इसलिए अब वह शादी नहीं करेगा। युवती के अनुसार, उसके घरवाले रविंद्र के घर गए तो उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS