सिरसा में सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मौत, मृतक के परिजनों ने पति पर ही लगाया गम्भीर आरोप...

सिरसा में सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मौत, मृतक के परिजनों ने पति पर ही लगाया गम्भीर आरोप...
X
मृतक डॉक्टर के परिजनों ने उसके पति विशाल पर नियोजित तरीके से मारने का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सिरसा: शहर के बेगू रोड स्थित कल्याण नगर के नजदीक बीती रात्रि हुए एक सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव काे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। उधर मृतक डॉक्टर के परिजनों ने उसके पति विशाल पर नियोजित तरीके से मारने का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल में कार्यरत एमबीबीएस डॉक्टर पायल अपने पति विशाल राणा के साथ बीते शाम को अंबाला से सिरसा जा रही थी। अर्धरात्रि को जब कार बेगू से सिरसा की ओर जा रही थी, तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां से पलटा खाती हुई दूसरे साइड जाकर खंभे से टकरा गई। कार की स्पीड तेज होने के कारण गाड़ी के पर्चे तक उड़ गए और कार में सवार महिला साइड में जा गिरी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा, उसका पति घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। उधर मृतक डॉ. पायल की बहन अर्तिका ने आरोप लगाया है कि 50 दिन पहले ही उसकी बड़ी बहन की विशाल राणा नामक व्यक्ति से शादी हुई थी और शादी के बाद से ही वह परेशान रहती थी। उसकी बहन को सुनियोजित तरीके से मारा गया है और उसके बाद यह हादसा दिखाया गया है। डॉ. पायल के परिजनों ने विशाल राणा व उसके हिसार निवासी मनदीप तथा परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग उठाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story