त्योहारी सीजन : बाजारों में सादा कपड़ों में भी तैनात रहेगी पुलिस, महिला पुलिस भी करेगी गश्त

त्योहारी सीजन : बाजारों में सादा कपड़ों में भी तैनात रहेगी पुलिस, महिला पुलिस भी करेगी गश्त
X
साेनीपत जिले में प्रमुख मार्गों की निगरानी के लिए 55 स्थानों पर नाका प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। इनके अलावा शहर में 24 राइडर तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से भी पुलिस कंट्रोल रूम से शहर की निगरानी की जा रही है। होटलों-ढाबों की चेकिंग को विशेष अभियान 20 अक्टूबर से चलाया जाएगा।

सोनीपत। त्योहारी सीजन में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जिले के बाजारों में 25 पैदल टीम लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में दो-दो पुलिसकर्मी होंगे। इनके अलावा सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी गश्त पर रहेंगे। जिले में प्रमुख मार्गों की निगरानी के लिए 55 स्थानों पर नाका प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। इनके अलावा शहर में 24 राइडर तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से भी पुलिस कंट्रोल रूम से शहर की निगरानी की जा रही है। होटलों-ढाबों की चेकिंग को विशेष अभियान 20 अक्टूबर से चलाया जाएगा। शहर को जाम मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डीएसपी विरेंद्र ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ रहेगी। भीड़ का लाभ उठाकर कई बार असामाजिक व आपराधिक तत्व सक्रिय हो सकते है। इसके लिए पुलिस की पैदल टुकड़ियों को गश्त पर लगाया गया है। बाजारों में भीड़ होने पर ये टीम दोपहर तीन बजे से रात 11 बजे तक बाजारों में गश्त करेंगी। कुल 25 टीमों को गश्त पर लगाई जाएंगी। प्रत्येक टीम में दो-दो जवान रहेंगे। यह टीम 20 अक्टूबर से गश्त शुरू कर देंगी। इनके साथ ही सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी। वहीं राइडर को भी सक्रिय कर दिया है। सरार्फा बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की राइडर गश्त पर रहेंगी। कोई भी सूचना मिलने पर राइडर तत्काल सक्रिय हो जाएंगी। ये वाहनों की पाकिंर्ग को नियंत्रित करके जाम से बचाव का काम पहले से ही कर रही हैं। इसके साथ ही एसएचओ अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों में ही रहेंगे। इनकी निगरानी का जिम्मा डीएसपी को सौंपा गया है।

तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर

पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम में रहेगी। वह सीसीटीवी से शहर के प्रमुख स्थानों व मार्गों पर नजर रखेंगे। कोई भी वारदात होने पर कंट्रोल रूम से आरोपित की लोकेशन सर्च करके संबंधित पुलिस टीम को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिसकर्मी बाजारों के प्रधानों और व्यापारी नेताओं के भी संपर्क में रहेंगे। जिससे सुरक्षा में सहयोग मिल सके। पुलिस ने जिले के प्रमुख कस्बों-शहरों पर खास निगरानी रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए 55 स्थानों पर नाका प्वाइंट लगाए गए है। बड़ी वारदात होने की स्थिति में पुलिस नाका प्वाइंट पर प्रत्येक वाहन-वस्तु की चेकिंग शुरू हो जाएगी। इससे असामाजिक तत्व वारदात निकल भागने में सफल नहीं होंगे। नाका प्वाइंट पर टीमों को प्रत्येक आठ घंटे पर चेंज किया जाएगा। एसएचओ को नाका प्वाइंट की चेकिंग करना जरूरी होगा।


जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। पुलिस टीमें 20 अक्टूबर से ही पुलिस टीम सक्रिय हो जाएंगी। पैदल गश्त भी दिनभर की जाएगी। नाका प्वाइंट लगाकर संदिग्धों की चेकिंग की जाएगी। मनमाने तरीके से खड़े वाहनों को सीज किया जाएगा। बाजारों में सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। - विपिन कादियान, डीएसपी सोनीपत।

Tags

Next Story