सरकारी स्कूल की खाली पड़ी जमीन पर संदिग्ध हालत में मिला पाँच माह का भ्रूण

सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेक्टर-13 में शर्मसार करने का मामला सामने आया हैं। क्षेत्र में सरकारी स्कूल के लिए छोड़ी गई खाली जमीन पर संदिग्ध हालत में पांच माह का मृत भ्रूण मिला। भ्रूण लड़के का मिला हैं। पौधों में पानी देने के लिए निकले व्यक्ति ने भ्रूण मिलने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
सेक्टर-13 निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह पौधों में पानी देने के लिए घर के पास सरकारी स्कूल की खाली जमीन पर गया था। जब वह पानी देने लगा तो उसने देखा की पौधे के पास एक भ्रूण पड़ा था। भ्रूण करीब पांच माह का था और लडके का था। उसे जमीन पर ही डाला गया था। उसने भ्रूण को देखकर मामले से सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया।
सूचना के बाद जांच अधिकारी रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। आसपास पता लगने पर ही भी जानकारी नहीं मिल सकी कि भ्रूण किसने डाला है। जिस पर पुलिस ने परमजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ भादसं की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
स्कूल के लिए छोड़ी गई जमीन में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर भू्रण के पास कोई कपड़ा व सामान नहीं मिला। उसे कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया। मामले की जांच की जा रही हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS