मानवता शर्मसार : निजी अस्पताल के बाहर नाले में मिला भ्रूण, कई जगह सीजर से काटने के निशान

मानवता शर्मसार : निजी अस्पताल के बाहर नाले में मिला भ्रूण, कई जगह सीजर से काटने के निशान
X
भ्रूण कई जगह सीजर से कटा हुआ है। उनका फूड पाइप ( नाल ) भी साथ ही काटकर निकाल दी गई है। भ्रूण सात-आठ महीने का विकसित लग रहा है।

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मुखी अस्पताल के बाहर नाले में भ्रूण मिला। नाले में भ्रूण देखते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलसि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाल रही हैं। ताकि कोई सुराग पुलिस के हाथ लग सके।

सोनीपत शहर में बस स्टैंड के पास शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। इस क्षेत्र में स्थित मुखी अस्पताल के बराबर में स्थित गली के नाले में एक भ्रूण पड़ा पाया गया। दरअसल दोपहर में कुछ कुत्ते नाले में घुसने का प्रयास कर रहे थे। बच्चों ने देखा तो वहां पर एक विकसित भ्रूण पड़ा था। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भ्रूण कई जगह सीजर से कटा हुआ है। उनका फूड पाइप ( नाल ) भी साथ ही काटकर निकाल दी गई है। भ्रूण सात-आठ महीने का विकसित लग रहा है।

लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। गीताभवन चौकी पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास के मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है, जिससे भ्रूण फेंकने वालों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस का मानना है कि किसी ने सीसीटीवी से बचने के लिए ही भ्रूण को गली के नाले में डाला गया है। थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। जल्द से जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।

Tags

Next Story