Jind News : भ्रूण ने पुलिस को दौड़ाया, मानव का न होकर गोवंश का निकला

हरिभूमि न्यूज. जींद। गांव घोघडिया बस अड्डे के निकट मानव भ्रूण की मिलने की सूचना ने पुलिस को दोड़ा दिया। जिसके साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पंहुच गई ओर हालातों का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि भ्रूण मानव का न होकर पशु का है। जिसकी पशु चिकित्सक से पुष्टि करवाने के बाद उसे दफना दिया गया।
गांव घोघडिया में मंगलवार सुबह को कुछ युवक रेस लगा कर वापस लौट रहे थे। उन्हें गांव के बस अड्डे के निकट सड़क किनारे भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। जिसके अंग पूरी तरह विकसित नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मानवीय भ्रूण को लकेर संदेह के चलते पशु चिकित्सक को बुलाया गया। जिन्होंने गोवंश भ्रूण की पुष्टि की। जिसके बाद उसे दफना दिया गया।
साढ़े चार किलो वजन, पूंछ निकल रही थी, मुंह लंबा
छानबीन के दोरान सामने आया की भ्रूण गोवंश का है। जो लगभग चार माह का है। पूंछ निकली हुई थी। मुंह लबा तथा चौड़ा था। वजन भी चार किलो से ज्यादा था। अन्य अग विकसित नहीं हुए थे। केवल मांस का लोथडा था। उचाना थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया की ने बताया कि भ्रूण मानव का न होकर गोवंश का था। फोरेंसिक टीम तथा पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद उसे दफना दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS