यमुनानगर : पुस्तैनी मकान को लेकर दो भाइयो में झगड़ा, एक की मौत

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
शहर के विष्णू नगर में पुशतैनी मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट होने से एक भाई की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भाई समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया।
जानकारी के मुताबिक विष्णू नगर निवासी अनिल कुमार पिछ्ले काफी समय से अपने परिवार के साथ अलग मकान में रह रहा था। जबकी उसका छोटा भाई नरेश कुमार विष्णू नगर में पुस्तैनी मकान मे रह रहा है। गत देर शाम अनिल कुमार अपने पुश्तेनी मकान पर गया था। इस दौरान अनिल व नरेश मे मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें अनिल कुमार की तबियत बिगड़ गई। गंभीर हॉलत मे उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने देवर नरेश कुमार और उसके साथियों पर अनिल की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक अनिल की पत्नी के बयान पर देवर नरेश कुमार को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे फरकपुर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया की मृतक की पत्नी नीलम के बयान के आधार पर नरेश कुमार समेत छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS