रोहतक : गुरुद्वारे में दो पक्षों में झगड़ा, गोलियां और तलवारें चलीं

हरिभूमि न्यूज़ रोहतक
माता दरवाजे स्थित गुरुद्वारे में बुधवार देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि इस दौरान तलवारों सभी एक दूसरे पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी निवासी बलदेव उर्फ विक्की को गोली मारी गई है जबकि एक और युवक घायल हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट हुई। कई लोगों ने तलवार से भी एक दूसरे पर हमला किया है।वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।वारदात से गुरुद्वारे में भगदड़ मच गई। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। अभी तक घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ले रही है।
गोली चलने की जानकारी मिलकर वार्ड पार्षद धर्मेंद्र गुलियां भी साथियों के साथ गुरुद्वारे में पहुंचे। उन्होंने भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यहां आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रही हैं। जिस पर पुलिस प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। वहीं देर रात तक विक्की का पीजीआई में उपचार चल रहा था। घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले की जानकारी मिल पाएगी।
गुरुद्वारे में गोली चलने की सूचना मिली है। पीजीआई जाकर घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे।इसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। - सोनू कुमार, गोकर्ण चौकी प्रभारी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS