बहादुरगढ़ : फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को मारी गोली

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
गांव सिद्दीपुर में नाले के पास एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को गोली मार दी गई। गोली कंधे में लगी है। घायल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
घायल की पहचान करीब 22 वर्षीय मनजीत के रूप में हुई है। मनजीत गांव रिवाड़ी खेड़ा का निवासी है। एक फाइनेंस कंपनी में बतौर रिकवरी एजेंट काम करता है। मनजीत और उसके कुछ साथी अपनी गाड़ी से एक पंजाब नम्बर की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इस गाड़ी की किश्त नहीं भरी गई थी। इन्हें यह गाड़ी लिफ्ट करनी थी। पीछा करते हुए ए सिद्दीपुर में नाले के रास्ते पर पहुंच गए। वहां इन्होंने गाड़ी को इशारा देकर रुकवाना चाहा। उस गाड़ी में भी चार-पांच युवक सवार थे। उनमें से कुछ के पास हथियार थे। यहां आमना सामना होने पर उनमें से एक ने गोली चला दी।
गोली मनजीत के कंधे पर जा लगी। गोली चलाने के बाद युवक फरार हो गए। इसके बाद साथियों ने घायल को संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल लाए। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल के बयान लिए। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले को सुलझाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS