शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत
X
हर्ष फायरिंग करने वाले युवक ने थाना इसराना पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है। जबकि मृतक युवक पर भी कई थानों में अपराधिक केस दर्ज थे।

पानीपत के गांव इसराना में आयोजित विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं थाना इसराना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि बुडशाम गांव से लड़के की शादी पंजाब निवासी युवती के साथ हुई थी। विवाह की पार्टी गांव इसराना के एक होटल में आयोजित की गई थी।

इस पार्टी में गांव सिवाह निवासी अरविंद उर्फ सोनू उर्फ तोता भी शामिल हुआ था। वह लड़का पक्ष की ओर से शामिल हुआ था। अरविंद के साथ उसके और भी साथी पार्टी में आए थे। सभी मित्र डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई और एक गोली अरविंद उर्फ तोता को जा लगी। अरविंद को तत्काल एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद अरविंद के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। इधर, हर्ष फायरिंग करने वाले युवक ने थाना इसराना पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है। जबकि मृतक युवक पर भी कई थानों में अपराधिक केस दर्ज थे।

Tags

Next Story