रोहतक में वारदात : भिवानी रोड पर दूध विक्रेता को गोली मारकर बदमाश फरार

हरिभूमि न्यूज़ : रोहतक
भिवानी रोड पर शुक्रवार सुबह एक दूधिए को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घायल को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया है। मामले के अनुसार, 23 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी बलम दूध बेचने का काम करता है।
वह दूध बेचने रोहतक आया था। जब वह वृद्धा आश्रम के पास पंहुचा तो दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर बहुअकबरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात के दौरान प्रत्यक्षदर्शी रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ हमलावरों के बारे में जानकारियां मिली हैं। इसके आधार पर छानबीन चल रही है। घायल के बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। आरोपितों की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश में गोली मारी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS