Sonipat में पहली बार मिक्सड लैंड यूज बेस पर बसेगा सेक्टर : रेजीडेंशियल, कमर्शियल के साथ-साथ रहेगा इंडस्ट्रीयल जोन

दीपक वर्मा .सोनीपत। प्रदेश भर में जो भी प्लानिंग के तहत सेक्टर या क्षेत्र बसाए जाते हैं। रेजीडेंशियल या इंडस्ट्रीयल जोन में, लेकिन सोनीपत में ऐसे सेक्टर की प्लानिंग की जा चुकी है जोकि रेजीडेंशियल भी होगा, इंडस्ट्रीयल भी होगा और कमर्शियल भी होगा। सुनने में थोड़ी हैरानी हो रही है, लेकिन इस प्रपोजल को एक तरह से अप्रूवल भी मिल चुकी है। प्रपोजल सोनीपत के मास्टर प्लान 2031 का हिस्सा है। जोकि एक साल पहले ही अप्रूव हो चुका है और इसी प्लान में मिक्सड लैंड यूज वाले सेक्टर को भी प्रपोज किया था।
मास्टर प्लान में जीटी रोड और यमुना के बीच के हिस्से में कुल 11 नए सेक्टर प्रस्तावित किए गए हैं, जिसमें से एक सेक्टर मिक्सड लैंड यूज के लिये प्रपोज हैं, जबकि बाकि के सभी 10 सेक्टर रेजीडेंशियल सेक्टर के लिये प्रपोज हैं। आने वाले समय में जब भी इस मिक्सड लैंड यूज वाले सेक्टर को धरातल पर उतारा जाएगा तो सोनीपत इस प्रयोग को करने वाला पहला जिला हो सकता है। हालांकि किस क्षेत्र को कितना हिस्सा देना है, उसके के लिये सीमा अभी तय नहीं की गई है। लेकिन जब सेक्टर फ्लोट किया जाएगा, तब सरकार इस बारे में तय कर सकती है कि रेजीडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रीयल जोन का कितना हिस्सा होगा।
नहीं अपनाएंगें 4 प्रतिशत का फार्मूला
अभी तक प्रदेश भर में जो भी सेक्टर बसाए गए हैं, उसमें एक फार्मूला लगाया जाता है। रेजीडेंशियल हो या इंडस्ट्रीयल सेक्टर सभी में 4 प्रतिशत हिस्सा कमर्शियल साइट के लिये छोड़ा जाता है। इस तरह से कमर्शियल क्षेत्र तो दोनों तरह के सेक्टर में मिल जाता है, लेकिन इंडस्ट्रीयल और रेजीडेंशियल क्षेत्र को हमेशा अलग रखा जाता है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक ही सेक्टर में इंडस्ट्रियल और रेजीडेंशियल दोनों तरह के जोन रखे गए हैं। हालांकि निजी कॉलोनियों में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगें, लेकिन प्लांनिग कर बसाए जा रहे सेक्टर में यह अपनी तरह का इकलौता सेक्टर होगा।
11 सेक्टर हैं प्रस्तावित
मास्टर प्लान के अनुसार सोनीपत में जीटी रोड और यमुना के बीच के क्षेत्र में कुल 11 सेक्टर प्रस्तावित हैं। इसमें सेक्टर 71, 79, 80, 81, 82, 83, 84, 87, 88, 89, 91 व 92 शामिल हैं। इनमें से केवल सेक्टर 81 ही मिक्सड लैंड यूज बेस सेक्टर बनेगा, बाकि के सभी सेक्टर्स को रेजीडेंशियल श्रेणी में रखा गया है।
250 एकड़ के करीब होगा रकबा
जिला नगर योजनाकार के मास्टर प्लान 2031 पर गौर करें तो सेक्टर 81 को गांव जोशी चौहान की जमीन में बसाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस गांव की लगभग 250 एकड़ जमीन पर यह सेक्टर बसाया जाएगा। रेजीडेंशियल, इंडस्ट्रीयल और कमर्शियल क्षेत्रों को सेक्टर की जमीन का कितने प्रतिशत हिस्सा मिलेगा यह अभी तय नहीं किया गया है। यह सरकार ही तय करेगी। जानकारों का मानना है कि जब सेक्टर फ्लोट होगा, तब के हालात को देखते हुए रेजीडेंशियल और इंडस्ट्रीयल का अनुपात तय किया जाना है, इसीलिए मास्टर प्लान में इस अनुपात को तय नहीं किया गया है।
एक ही सेक्टर में रेजीडेंशियल व इंडस्ट्रीयल क्षेत्र होंगे, इसीलिए इसे मिक्सड लैंड यूज सेक्टर का नाम दिया गया है। सेक्टर 81 मास्टर प्लान में प्रस्तावित है, मास्टर प्लान पिछले साल ही पब्लिश हो गया है। - नरेश कुमार, डीटीपी, सोनीपत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS