अटेली गोली कांड : इनामी बदमाश देवा सहित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

अटेली गोली कांड : इनामी बदमाश देवा सहित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
X
बीते सप्ताह अटेली शहर में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान गोली लगने से दो लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने घायल की शिकायत पर देवा सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया था।

हरिभूमि न्यूज : नारनौल

अटेली गोली कांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने साथियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध पिस्टल 34 कारतूस बरामद हुए हैं। बीते सप्ताह अटेली शहर में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान गोली लगने से दो लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने घायल की शिकायत पर देवा अटेली सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया था।

पुलिस ने इस मामले में तीन दिन पहले देवा गैंग से जुड़े दो-तीन आरोपितों को पकड़ा था। इनसे हुई पूछताछ के बाद अब सीआईए ने इस मामले में मुख्य आरोपित देवा सहित पांच आरोपितों को पकड़ा है। इसमें एक बदमाश राजस्थान का भी है, यह इनामी बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। इन आरोपितों पर 10 से 15 आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपितों से 4 अवैध हथियार व 34 कारतूस बरामद किए गए है। करीब 1 सप्ताह पहले अटेली में सरेआम गोली चलाई थी।


Tags

Next Story