गुरुग्राम में चार लोगों की बेरहमी से हत्‍या, आरोपी खुद पहुंचा थाने

गुरुग्राम में चार लोगों की बेरहमी से हत्‍या, आरोपी खुद पहुंचा थाने
X
मामला गुरुग्राम के राजेन्‍द्र पार्क थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की सुबह-सुबह थाने पहुंचे एक शख्‍स ने पुलिस को बताया कि उसने पांच लोगों को मार डाला है। पुलिस उस शख्‍स की बातों पर हैरान रह गई।

गुरुग्राम में एक मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों के शक में चार लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी। मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्‍चा और एक पुरुष शामिल है। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मकान मालिक ने खुद ही थाने जाकर आत्‍मसमर्पण कर दिया है। आरोपित का नाम राव राय सिंह है। आरोपित की इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंध बन गए हैं। इसी गुस्‍से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक निजी बैंक में काम करने वाले कृष्णा तिवारी सहित चार लोगों की हत्या हुई है। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हत्यारोपित राव राय सिंह को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अफेयर का शक था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। वहीं गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन ने बताया कि मामले की छानबीच की जा रही है।

Tags

Next Story