नाबालिग को शराब पिलाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप का प्रयास, लड़की ने ऐसे बचाई इज्जत

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
दोस्त के साथ उसके मामा की शादी में गई नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने उसे शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पोती की गांव मलिकपुर खादर निवासी अमजद खान के साथ दोस्ती थी। गत 24 मार्च को बूडि़या गांव में अमजद खान के मामा की शादी थी। जहां पर उसकी पोती भी अमजद खान के साथ शादी में गई थी। वहां पर उसे कांसापुर निवासी एक लड़की मिली। जिसके साथ कृष्णपाल, रोहित, बिलाल व कादिर थे। शादी के बाद रात को आरोपितों ने उसकी पोती को कार में बिठा लिया। जिसके बाद आरोपित उसे एक फार्म पर ले गए।
जहां आरोपितों ने उसकी पोती को शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ कृष्णपाल, रोहित, बिलाल, अमजद व कादिर ने सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मगर उसकी पोती द्वारा जबरदस्त विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपित अपनी करतूत को अंजाम नहीं दे सके। इस दौरान उसकी पोती ने फोन पर उसके साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपितों के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट, 376 डी व 511 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS